
देहरादून (संवाददाता)। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने शुक्रवार को केदारनाथ धाम का भ्रमण कर वहां संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव पर्यटन द्वारा आई.आई.टी व वाडिया इंस्टीट्यूट के इंजीनियर व वैज्ञानिकों के साथ केदारनाथ के ऊपरी भाग पर स्थित चोराबाडी ताल व आस पास के क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद तकनीकि विशेषज्ञों ने इसे किसी भी प्रकार के नुकसान की आशंका से इंकार किया। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने बताया कि इस ताल में बर्फ पिघलने से पानी जमा होना सामान्य प्रक्रिया है। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान सचिव पर्यटन ने ”केदारनाथ आस्था पथ” का निर्माण इस वर्ष जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा इसकी थर्ड पार्टी के स्तर पर गुणवत्ता की जांच निश्चित अन्तराल के बाद सुनिश्चित करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। सचिव पर्यटन श्री जावलकर ने केदारनाथ में निर्मित किये जा रहे पुरोहित आवासों का भी निरीक्षण कर कार्यों मे तेजी लाने तथा इस निर्माण में स्थानीय शिल्प पर भी ध्यान देने को कहा। उन्होंने पुरोहित आवासों के आवंटन प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी को निर्देश दिये। यात्रियों की सुविधा के लिये उन्होंने केदारनाथ में ए.टी.एम. की स्थापना के लिये एचडीएफसी बैंक से शीघ्रता करने को कहा। उन्होंने ध्यान गुफा के बेहतर संचालन के लिए गढ़वाल विकास निगम के अधिकारियों को से आवश्यक कार्यवाही के भी निर्देश दिये।
The National News
695861 484420Oh my goodness! an incredible write-up dude. Thank you Nonetheless Im experiencing challenge with ur rss . Don know why Unable to subscribe to it. Is there anyone finding similar rss drawback? Anybody who knows kindly respond. Thnkx 984002
856693 198509Thank you for your quite great info and respond to you. 785090
106000 472408Great post, I conceive internet site owners need to larn a great deal from this site its very user friendly . 154670