
रुद्रप्रयाग (संवाददाता)। चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों पहाड़ में हर सड़क पर जाम लगता नजर आ रहा है। विशेषरूप से बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले मार्ग वाहनों से अटे पड़े हैं। बाजारों में तो आम लोगों को सड़क पार करना भी काफी मुश्किल हो रहा है। हर दिन घंटों तीर्थयात्री जाम में फंस रहे हैं।भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम जाने के प्रमुख स्थान रुद्रप्रयाग से लेकर सोनप्रयाग और नगरासू तक हर जगह जाम की स्थिति पैदा हो रही है। देश के कोने-कोने से आ रहे प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों से पहाड़ में सड़कों पर महज वाहन ही चलते दिख रहे हैं। सुबह 7 बजे से ही वाहनों की भीड़ रात तक जारी है। बीते सालों की तुलना में इस बार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। रुद्रप्रयाग में पुलिस केदारनाथ तिराहे पर जब बदरीनाथ से आने और ऋ षिकेष से बदरीनाथ एवं केदारनाथ जाने वाले वाहनों को बारी-बारी छोड़ रही है तो रुद्रप्रयाग से गुलाबराय तक करीब 5 किमी जाम लग जा रहा है। यहीं नही बदरीनाथ से आने वाले वाहनों की तिलणी तक लाइन लग रही है। बारी-बारी यदि पुलिस वाहनों को नहीं छोड़ती तो यहां मुख्य बाजार में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। इधर तीर्थयात्रियों को जाम में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से आए नवीन राय ने बताया कि वह ऋ षिकेष से लेकर रुद्रप्रयाग तक घंटों जाम में फंसे हैं। उन्हें जो सफर 3 घंटे में पूरा करना था वहां 5 घंटे लग गए। पंजाब के गुरुदास ने बताया कि वह सुबह ऋ षिकेष से सुबह 6 बजे चले थे किंतु उन्हें गौचर पहुंचने में 9 घंटे लग गए। गर्मी के कारण सब परेशान हो रहे हैं। कोलकाता के बासुदेव चटर्जी ने बताया कि रुद्रप्रयाग से सोपप्रयाग पहुंचने में हमें 8 घंटे लग गए। इस कारण कार में बैठे-बैठे परेशान हो गए। देहरादून से आए अखिलेश सती ने बताया कि रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग जाने में उन्हें शाम हो गई। गुप्तकाशी से आगे कई जगहों पर जाम था जिससे घंटों तक जाम में फंसना पड़ा।
The National News
283309 814530Thank you, Ive just been looking for information about this topic for a even though and yours could be the greatest Ive discovered till now. But, what in regards towards the conclusion? Are you positive concerning the supply? 180798