Breaking News
sadak

सड़क से अतिक्रमण नहीं हटाया तो सामान होगा जब्त

sadak

ऋ षिकेष (संवाददाता)। व्यापारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेलवे रोड पहुंचे एसडीएम प्रेमलाल उस समय भड़क गए जब दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजा मिला। अतिक्रमण से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर एसडीएम ने दुकानों को चेतावनी दी कि सड़क से जल्द सामान हटा लें, नहीं तो चालान के साथ सामान भी जब्त होगा। बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर उपजिलाधिकारी प्रेमलाल अधीनस्थों के साथ रेलवे रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। अंबेडकर चौक से उन्होंने कूड़ा डंप करने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों में डस्टबिन की व्यवस्था देखी। थोड़ा आगे बढ़े तो दुकानों के बाहर सड़क पर सामान सजा देख उनका पारा चढ़ गया। एसडीएम ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सामान दुकान के अंदर रखने का निर्देश दिया। आनन-फानन में दुकानदारों ने सड़क पर सजे सामान को समेटा। एसडीएम ने हिदायत दी कि आगे सामान सजाकर सड़क को घेरा तो चालान होगा और सामान भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकानों में डस्टबीन अवश्य रखें। डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन वाहन के आने पर प्रतिष्ठान से निकली गंदगी उसे दें।जुर्माने की कार्रवाई करेंऋषिकेश। रेलवे रोड पर सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे एसडीएम ने कांग्रेस भवन के बगल में खाली प्लॉट में आसपास के लोगों द्वारा गंदगी डंप करने की शिकायत का संज्ञान लेकर नगर निगम के सफाई निरीक्षक को गंदगी फेंकने वालों को चिह्नित कर उनपर जुर्माने की कार्रवाई करने को कहा।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 771013 43294 I discovered your blog internet site on google and check a few of your early posts. Continue to keep up the quite very good operate. I just additional up your RSS feed to my MSN News Reader. Seeking forward to reading a lot more from you later on! 179866

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *