Breaking News
NOTICE

21 ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश

NOTICE

रुडकी (संवाददाता)। रुड़की नगर निगम के टैक्स अनुभाग ने सालियर स्थित ठेके पर दी निगम की भूमि के 21 ठेकेदारों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। टैक्स निरीक्षक रविंद्र पंवार का कहना है भूमि का किराया समय पर न जमा कराने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।रुड़की नगर निगम सालियर स्थित भूमि को तीन वर्ष के लिए खेती के लिए ठेके पर देता है। इसकी बोली नगर निगम सभागार में लगाई जाती है। सालियर के 21 प्लॉटों के लिए अलग अलग ठेकेदार ने बोली लगाई थी। लेकिन अभी भी तय राशि का सभी 21 कास्तकारों पर बकाया चल रहा है। नगर निगम के टैक्स अनुभाग ने ऐसे सभी ठेकेकारों को बकाया राशि वसूल करने की तैयारी कर ली है। टैक्स निरीक्षक रविंद्र पंवार ने बताया कि सालियर स्थित भूमि के सभी ठेकेदारों को बकाया राशि के भुगतान के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भुगतान की राशि जल्द जमा कराने के नोटिस जल्द ही दे दिए जाएंगे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *