Related Articles
40 Burning Hot Slot RTP
09/11/2026
Alev casino Giris: 2026 Guncel Link
09/10/2026

देहरादून (संवाददाता)। लोकसभा चुनाव की आपाधापी से निबटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। वह 18 मई को केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन करेंगे। रात्रि विश्राम के लिए बदरीनाथ जाएंगे। 19 मई को वह बदरीनाथ में भगवान बदरी विशाल के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री के दो दिवसीय कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। केदारनाथ धाम के प्रति तो उनकी अगाध आस्था है। एक दौर में ननरेंद्र मोदी ने केदारनाथ के नजदीक ही गरुड़चट्टी में साधना की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह अक्सर केदारनाथ आते रहे हैं। पिछली बार केदारनाथ धाम के कपाट खुलने व बंद होने के अवसर पर भी वह मौजूद रहे थे। इस मर्तबा लोस चुनाव में व्यस्त रहने के कारण वह केदारनाथ नहीं आ पाए थे। अब जबकि लोस चुनाव अंतिम चरण में है तो उनकी उत्तराखंड यात्रा का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।
The National News