Breaking News
aap party delhi

6 करोड़ में पिता ने खरीदा आम आदमी पार्टी का टिकट

aap party delhi

नई दिल्ली (संवाददाता)। लोकसभा चुनाव में टिकट आवंटन में पैसे लेकर चुनावी टिकट बांटने के नए मामले का खुलासा हुआ है।ये खुलासा आमआदमी पार्टीके प्रत्याशी बलबीर जाखड़ के बेटे उदय ने किया है।उदय ने आरोप लगाया कि उसके पिता बलबीर जाखड़ ने आप का टिकट 6 करोड़ रुपये में खरीदा है और वह पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं।उदय के मुताबिक उसके पिता तीन माह पहले ही राजनीति में आएऔर उसके पास इस बात के पूरे सबूत हैं कि उसके पिता से आम आदमी पार्टी ने पैसे लिए।हालांकि, बलबीर ने अपने बेटे के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि इस इंटरव्यू के बाद मेरे साथ क्या होगा। मुझे घर में घुसने दिया जाएगा या नहीं। लेकिन भारत का नागरिक होने के साथ-साथ एक बेटा होने के नाते यह मेरा दायित्व है कि कुछ सच सबके सामने आएं। हालांकि इस मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।हालांकि बलबीर जाखड़ का कहना है कि बेटा उदय फिलहाल उनके साथ नहीं रहता। इस सीट पर बलबीर की टक्कर भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के महाबल मिश्रा से है।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *