Breaking News
train 123

पटरी से उतरी ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे, राहत एवं बचाव कार्य जारी

train 123

पटना । बिहार के सारण जिले में पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-वाराणसी रेलखंड के गौतमस्थान स्टेशन के निकट एक बड़ा रेल हादसा होने की खबर है। यहां आज छपरा से सूरत जा रही ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि छपरा जंक्शन से सूरत जाने वाली ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस ने आज सुबह नौ बजे प्रस्थान किया। जैसे ही ट्रेन गौतमस्थान स्टेशन के निकट पहुंची तभी उसके 13 डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार घटना में चार यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर है।रेलवे के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्होंने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पटरी से उतरे हुए डिब्बों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। मौके पर रेल पुलिस के साथ ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच कर कैंप कर रहे हैं। रेल प्रशासन मामले की जांच कर रही है। फिलहाल छपरा-बलिया रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *