Breaking News
AIRPORT ROAD

अब एयरपोर्ट की सड़कें बनेंगी प्लास्टिक कचरे से

AIRPORT ROAD

चेन्नई । प्लास्टिक कचरे के सही प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) इन दिनों कई पहल कर रहा है। एयरपोर्ट में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के अलावा यहां से निकलने वाला प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल अब सड़क निर्माण में करने की योजना है। एएआई ने प्लास्टिक कचरे का शानदार जुगाड़ निकालते हुए देश के एयरपोर्ट की सिटी साइड सड़क निर्माण के लिए इनका इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इनमें चेन्नै भी शामिल है जहां पर्याप्त मात्रा में कचरा निकलता है।
मदुरै के एक एक्सपर्ट्स के अनुसार सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
एक वरिष्ठ एएआई अधिकारी ने कहा कि इस पहल को मदुरै, चेन्नै या तिरुवनंतपुरम में सबसे पहले आजमाया जाएगा जहां पर्याप्त मात्रा में एयरपोर्ट और एयरलाइंस से प्लास्टिक वेस्ट निकलता है। उन्होंने कहा, हमें इसे मदुरै में सबसे पहले शुरू कर सकते हैं क्योंकि एक्सपर्ट भी वहीं से हैं। अगर सफलता मिलती है देश के बाकी एयरपोर्ट में भी इसे शुरू किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कैंपस में सिटी साइड सड़कों पर इसका इस्तेमाल पहले होगा। इसके बाद ऑपरेशनल एरिया की पेरीमीटर सड़कों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अगर टेक्नीक परफेक्ट होगी तो इसे टैक्सी-वे में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टेक्नीक से बनी सड़कों को 15 साल तक किसी मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. There is definately a lot to find out about this subject. I like all the points you made

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *