Breaking News

वीर माधो सिंह भंडारी मेले का रंगारंग आगाज

श्रीनगर गढ़वाल । मलेथा में वीर माधो सिंह भंडारी मेले का रंगारंग आगाज हो गया है। मेले के उद्घाटन से पूर्व छेंणाधार स्थित माधो सिंह भंडारी स्मारक एवं गुरु माणिक नाथ मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत माधो सिंह भंडारी स्मारक से मेला स्थल तक आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिसमें कलाकारों की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।युवा ग्रुप मलेथा की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ पर्यावरण कार्यकर्ता डा. अनिल कुमार जोशी व प्रधान मलेथा शूरवीर सिंह बिष्ट ने किया। इस मौके पर डा.जोशी ने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी का बलिदान युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी की वीरता के प्रसंग युवाओं एवं आने वाली पीढिय़ों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। ग्राम प्रधान मलेथा शूरवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि माधो सिंह भंडारी के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। कहा हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। माधो सिंह के त्याग के कारण मलेथा गांव इतिहास में दर्ज है। इस मौके पर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका का कलाकारों ने भव्य मंचन किया। ऩृत्य नाटिका से पूर्व ढोल-दमाऊ की थाप पर मलेथा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भव्य झांकी निकाली गई। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन में विजय सिंह रावत, नरेंद्र कुंवर, सत्यनारायण सेमवाल, रविंद्र नेगी, सुरजीत राणा, अजीत महर, देवेंद्र बलूनी, दिनेश भट्ट आदि सहयोग दे रहे हैं।

Check Also

Hamster Run casino ile kazancını katla

Content Hamster Run Demo – Play Game for Freeby InOut Whether you’re after a big …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *