Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

अयोध्या । राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भीतर भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पहली बार ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जिम्मेदारी गोपाल राव की है और वे राजनीति कर रहे हैं।
महंत दिनेंद्र दास ने कहा, पूरी गलती गोपाल राव की है। वे सभी को उलझा देते हैं और राम की परंपरा को नहीं मानते। गोपाल राव राम मंदिर निर्माण के प्रभारी और ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य रहे हैं। वे मूल रूप से कर्नाटक के निवासी हैं।
उधर, सूत्रों के अनुसार चढ़ावा चोरी के आरोपियों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। अयोध्या विकास प्राधिकरण (्रष्ठ्र) ने उन मकानों की पहचान कर ली है, जिनका निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के हुआ है या जिनमें नियमों का उल्लंघन किया गया है। ऐसे मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी लवकुश मिश्रा का शहादतगंज में बन रहा मकान और अनुकल्प मिश्रा का कौशल पुरी स्थित मकान प्रशासन के रडार पर हैं। दोनों आरोपियों ने मंदिर में नौकरी मिलने के बाद ये मकान बनवाए थे। ्रष्ठ्र आज ही दोनों को नोटिस जारी कर सकता है।
वहीं, जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं। पुलिस ने 30 जून को अयोध्या जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ की थी और अब आगे की जांच जारी है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से रविवार को करीब तीन घंटे पूछताछ हो चुकी है। अब उनके बयानों का मिलान करने के लिए ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा की नियुक्ति में उनकी क्या भूमिका थी।
गौरतलब है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। इसके बाद 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (स्ढ्ढञ्ज) का गठन किया। 25 जून को एफआईआर दर्ज होने के बाद रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …