Breaking News

Pune : उत्तराखंड के व्यायाम शिक्षकों ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बढ़ाया मान

देहरादून । Pune में 19 से 22 मार्च तक आयोजित हो रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज खो-खो प्रतियोगिता में उत्तराखंड के टिहरी जनपद से व्यायाम शिक्षकों ने प्रतिभाग कर जिले का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। टिहरी से प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में रिंकी पंवार (राजकीय इंटर कॉलेज, खरसाड़ा), शमशेर सहगल, अनिल कलूड़ा (प्रतापनगर), ऋचा नकोटी (चम्बा ब्लॉक, बनाली) तथा नीलू रावत (जी.पी.एस. दिगवाली) शामिल हैं। इन सभी के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और स्थानीय लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
यह प्रतियोगिता केवल खेल प्रतिभा को निखारने का मंच ही नहीं, बल्कि खेलों के महत्व को भी उजागर करती है। खेल मानव जीवन में शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। नियमित खेलकूद से शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है, साथ ही तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके साथ ही खेल हमें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व जैसे गुण सिखाते हैं।
टिहरी के इन शिक्षकों की भागीदारी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है और यह संदेश देती है कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और सफल जीवन की आधारशिला हैं।

Check Also

मुख्यमंत्री ने पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 182 तथा कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के 5 अभ्यर्थियों सहित 187 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन …