
गोपेश्वर (संवाददाता)। शहर की सड़कों के किनारे वाहन को पार्क करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने से हो रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सड़क किनारे खड़े वाहनों पर जुर्माने के निर्देश दिए हैं। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि सुरक्षित यातायात के लिए सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों एवं सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। सड़क किनारे जहां तहां वाहन खड़ा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। खासतौर से नगर क्षेत्रों के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां सड़क के दोनों ओर गाडिय़ां पार्क हो रही हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों को अवैध रूप से पाॢकंग स्थल बना दिया गया है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के चस्पा चालान किया जाएं। सड़क के किनारे कई स्थानों पर ईंट, रेता, बजरी, सरिया आदि भवन निर्माण सामग्री रखी जा रही है। जिससे कभी भी कोई सड़क दुर्घटना हो सकती है। सड़क पर निर्माण सामग्री पाए जाने पर भी चालान की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए एसएचओ पुलिस, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता लोनिवि तथा ईओ नगर पालिका को शामिल करते हुए एक समिति का गठन किया। निर्देश दिए कि जहां भी सड़कों पर सफेद पट्टी (व्हाइट लाइन) माॢकंग नहीं है उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। निकाय चुनावों के बाद सड़क किनारे माॢकंग कराई जाएगी। नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण को भी तत्काल हटाने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए। निकाय क्षेत्रों में फड़ इत्यादि लगाने वाले लोगों की सूची भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन को दुर्घटनाएं रोकने के लिए समय-सयम पर चेङ्क्षकग अभियान चलाने को कहा।
The National News
293695 329711I got what you intend, saved to fav, very nice site . 941919
954165 288938Some genuinely good stuff on this website , I enjoy it. 812352
117621 862741There is noticeably a good deal to know about this. I believe you made some good points in capabilities also. 8814