
देहरादून (संवाददाता)। जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की छात्रा से गैंगरेप के बाद गत अक्तूबर माह में सीबीएसई ने सभी स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की थी, लेकिन दून के अधिकांश स्कूल इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सीबीएसई के पास देहरादून के कई स्कूलों की शिकायत आई है। निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए सीबीएसई ने सर्कुलर जारी किया था। इसमें हर स्कूल में मजबूत सुरक्षा प्रणाली बनाने के आदेश जारी किए गए थे। स्कूलों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, बाहरी लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध, पुरुष-महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, छात्रों के लिए इस्तेमाल वाहनों में जीपीएस सिस्टम, वाहन में कम से कम एक शिक्षक की मौजूदगी, नियुक्ति के वक्त हर टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की मानसिक स्थिति की जांच, स्कूलों की बिल्डिंग सुरक्षित और आग या आपदा से निपटने के लिए सुरक्षा सामग्री, शौचालय और पीने के पानी की सुचारु व्यवस्था के निर्देश दिए थे। लेकिन एक माह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी स्कूल बोर्ड की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। बोर्ड को कई स्कूलों की शिकायत भी पहुंच रही है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणबीर सिंह का कहना है कि बोर्ड का मकसद सभी स्कूलों में पारदर्शी बनाए रखना है। गाइडलाइन जारी करने के अलावा सुरक्षा आदि को लेकर समय समय पर कार्यशाला आदि भी कराई जाती है। स्कूलों को नियमों का पालन करना चाहिए।
The National News
901633 861740Its nearly impossible to locate knowledgeable men and ladies during this topic, however you sound like do you know what you are discussing! Thanks 970942