
देहरादून (संवाददाता)। डीएवी छात्रसंघ ने अब परीक्षा फार्म और परीक्षा कार्यक्रम को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य कक्ष में अपनी मागों को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। छात्रों ने प्राचार्य से तीखे तेवरों में अपनी बातें रखना शुरू किया। लेकिन जब बातों से बात नहीं बनी तो छात्रों ने बहस बाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते छात्रों ने प्राचार्य कक्ष में रखी कुर्सियां और मेज पर रखा स्टेंड पलट कर गिरा दिया। गुस्साएं छात्रों ने प्राचार्य को दफ्तर से बाहर निकाल कर प्रचार्य दफ्तर में ताला जड़ दिया। इसके बाद छात्रों दफ्तर के सामने कॉलेज प्रशासन और गढ़वाल विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देहरादून के अशासकीय कॉलेजों के कई छात्र अभी परीक्षा फार्म नहीं भर सकें हैं लेकिन गढ़वाल विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। छात्र परीक्षा फार्म न भर पाने का मुख्य कारण समय पर परिणाम जारी न होना और अंकतालिकाओं में गलतियां बता रहे हैं। छात्रों का कहना है कि दो-दो बार एक ही परीक्षा देने के बाद भी परिणाम में अनुपस्थिति चढ़ कर आई है। ऐसे में किस आधार पर परीक्षा फार्म भरें। सभी तृटियों से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को डीएवी और डीबीएस पीजी कॉलेज में जम कर प्रदर्शन किया।
The National News
595248 484890Your talent is genuinely appreciated!! Thank you. You saved me lots of frustration. I switched from Joomla to Drupal towards the WordPress platform and Ive fully embraced WordPress. Its so considerably easier and easier to tweak. Anyway, thanks again. Awesome domain! 147995