Breaking News
trivendra singh rawat cm

उत्तराखण्ड में पर्यटन, पॉवर व कृषि तीन ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका राज्य की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान:मुख्यमंत्री

trivendra singh rawat cm

देहरादून । (सू0वि0)मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जी.एम.एस. रोड स्थित उज्ज्वल, महारानी बाग में यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा “राज्य स्थापना दिवस” की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार को लाभांश के रूप में 18.69 करोड़ रूपये का चैक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की आने वाले समय में निगम की स्थिति में और अधिक सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में विद्युत उत्पादन की काफी क्षमता है, लेकिन कतिपय कारणों से उसका दोहन नहीं हो पा रहा है। जो परियोजनाएं जल्द संचालित हो सकती हैं, उनको शीघ्र संचालित करने का हमारा प्रयास है। जल विद्युत परियोजनाओं के साथ ही सोलर प्रोजक्ट पर भी राज्य में कार्य किये जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित भी किया। कृषि मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन, पॉवर व कृषि तीन ऐसे क्षेत्र हैं, जिनका राज्य की आर्थिकी में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वरोजगार, पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए इन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 841286 476680 Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice just a little something from their store. Id prefer to use some with the content on my blog whether you dont mind. Natually Ill give you a link on your internet blog. Thanks for sharing. 113731

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *