विकासनगर (संवाददाता)। क्षेत्र के साहित्यकारों व जनप्रतिनिधियों ने दीपावली की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम जलाया। शहीद स्मारक पर एकत्र लोगों ने दीपों के पर्व दीपावली के दिन शहीदों को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों से पर्यावरण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। मंगलवार शाम शहीद स्मारक पर एकत्र स्थानीय साहित्यकारों व गणमान्य लोगों ने दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। साहित्यकार हेमचंद सकलानी ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली प्राचीन काल से हमारा पावन पर्व रहा है। लेकिन, यह दीपों से जग को रोशन करने वाला पर्व है, नाकि पटाखे जलाकर प्रदुषण फैलाने वाला। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ पूरे देशवासियों से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की है। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष ओपी राणा, सुमन मोहन ममगाई, पूरन प्रसाद भट्ट, रोशन नेगी, राजेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
Check Also
प्रदेश सरकार देश की ‘प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कर रही है कार्य: धामी
देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ‘प्रथम …