Breaking News
Corbett National Park

दीपावली पर कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमाएं रहेंगी सील

Corbett National Park

रामनगर (संवाददाता)। कॉर्बेट नेशनल पार्क में दीपावली पर शिकारियों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए पार्क में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ दीपावली के दिन पार्क की चारों सीमाएं सील की जाएंगी। खासकर यूपी की अतिसंवेदनशील सीमा पर स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के साथ स्पेशल गश्त की जाएगी। कॉर्बेट की यूपी से सटी 50 किलोमीटर की सीमाओं से अक्सर शिकारी और संदिग्ध लोगों की घुसपैठ की बात सामने आती रही है। 2006 में बावरिया गिरोह का सरगना भीमा भी इसी रास्ते से होकर पार्क में घुसा था। कॉर्बेट पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि वन्यजीवों के शिकारी त्योहारी सीजन पर जंगलों में छिपने का प्रयास करते हैं। इसे देखते हुए दीपावली के दिन पार्क की चारों सीमाओं को सील करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इस बार कर्मचारी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के साथ गश्त करेंगे। रात्रि गश्त एंबुस (घात लगाकर हमला) आदि लगाकर की जा रही है। इससे कोई भी व्यक्ति पार्क के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेगा।  पार्क के डायरेक्टर राहुल ने बताया कि यूपी सीमा पर करीब 200 से अधिक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। दीपावली पर पार्क की सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जबकि करीब 100 से अधिक कर्मचारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन किया था। पार्क के बिजरानी रेंज के रेंजर राजकुमार ने बताया कि दीपावली पर पार्क की सुरक्षा में ड्रोन और कुत्तों को भी लगाया गया है। पूरे पार्क में 500 से अधिक कर्मचारी दिन-रात गश्त करेंगे। वहीं दो टीमें ड्रोन और चार टीमें कुत्तों से गश्त करेंगी। 

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 122970 988232Sweet internet site , super layout, genuinely clean and utilize genial . 432220

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *