
नई दिल्ली । भगौड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इसीी कड़ी में माल्या को अब लंदन में बड़ा झटका लग सकता है। माल्या की लंदन में उसकी आलिशान हवेली उससे छिन सकती है। क्योंकि स्विस बैंक यूबीएस एजी ने माल्या की प्रॉपर्टी पर कब्जे के लिए हाई कोर्ट में अपील की है।इस मामले में सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी।
गौर हो कि रोज कैपिटल वेंचर्स लिमिटेड ने इस आलिशान हवेली को गिरवी रखकर बैंक से 2.04 करोड़ पाउंड (195 करोड़ रुपये) लोन लिया था। जिसे समय सीमा बीत जाने के बाद भी चुकाया नहीं है। रोज कैपिटल के शेयर ग्लाडको के पास हैं जिसका मालिकाना हक माल्या परिवार के सिलेता ट्रस्ट के पास है।जिसके बाद बैंक ने रोज कैपिटल वेंचर्स लिमिटेड, विजय माल्या, उसकी मां ललिता माल्या और बेटे सिद्धार्थ माल्या के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। बैंक का कहना है कि लोन की समयसीमा खत्म हो जाने के बाद माल्या परिवार से प्रॉपर्टी को खाली करने के लिए कहा गया है लेकिन उसने बाहर जाने से इनकार कर दिया है। बैंक ने कोर्ट से बकाया राशि चुकाने और प्रॉपर्टी को खाली करने का आदेश देने की अपील की है। बैंक के मुताबिक, 1 सितंबर 2017 तक 198 करोड़ रुपया बकाया था।
The National News
497014 371406Any way Ill be subscribing to your feed and I hope you post again soon. I dont think I could have put it much better myself. 924562