Breaking News
ekta

एकता कपूर ने शादी नहीं करने की बतायी वजह

ekta

बॉलीवुड फिल्मकार एवं अभिनेता जीतेन्द्र की सुपुत्री एकता कपूर ने शादी नहीं करने की वजह बतायी है। एकता कपूर अपने जीवन के 40 से अधिक बसंत पार कर चुकी है। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और वह टीवी सीरियल के साथ ही फिल्में भी बना रही हैं। एकता कपूर से जब उनसे अबतक शादी नहीं किये जाने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उनसे कह दिया था कि या तो उन्हें शादी करनी होगी या तो काम करना होगा और एकता ने काम चुना। एकता कपूर ने कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती थीं जिसके चलते उन्होंने काम करना शुरू किया। इन दिनों उनकी पांच फिल्में कतार में है। इसके अलावा 10 सीरियल अलग-अलग चैनल पर रोजाना बन रहे हैं और उनकी 30 वेब सीरीज़ तैयार होने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ा है। 

Check Also

Preparing For Ozwin Casino Sign Up With Accurate Personal Details