
देहरादून (संवाददाता)। जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन द्वारा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों को गड्डा मुक्त करने के अभियान के कार्यों का विभिन्न रूटों पर निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रान्तीय खण्ड लो.नि.वि के अधिकारियों को साथ लेकर घंण्टाघर से राजपुर रोड, किशननगर चैक, कैनाल रोड, बहल चैक, क्रास मॉल रोड, सर्वे चैक, धर्मपुर, फुव्वारा चैक से होते हुए तेगबहादुर रोड इत्यादि साइटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पैच वर्क व गड्डों को ठीक करने के लिए कार्मिकों व अन्य संशाधनों की संख्या बढाने और कार्य में तेजी व उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को डामरीकरण से पूर्व कम्प्रेशर के माध्यम से स्थल की सफाई करने और छोटे-छोटे पैच वर्क की सफाई हेतु हैण्ड कम्प्रेशर से साफ करने के पश्चात ही डामरीकरण का कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को रोड बाई रोड सुधारीकरण कार्य पूरा करने, चैड़ी चैड़ी व खुली सड़कों पर यातायात पुलिस के समन्वय से दिन में भी लगातार कार्य को जारी रखने तथा संकरी और भीड़-भाड़ वाले रूट पर रात के समय सुधारीकरण के कार्यों को अमल में लानें के निर्देश दिये। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड देहरादून और अधिशासी अभियन्ता अस्थायी खण्ड ऋषिकेश से भी गड्डामुक्त अभियान के कार्यों की प्रगति का विवरण प्राप्त किया और कार्यों तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड जे.एस चैहान ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा प्रिंस चैक से अग्रवाल बैकरी, ई.सी रोड, बहल चैक से सब्जीमण्डी, घण्टाघर से प्रिंस चैक व कैनाल रोड वाले रूट पर गड्डामुक्ति अभियान कार्य को पूर्ण कर लिया गया है साथ ही जिन स्थानों पर लिकेज हो रही है वहां पर जल संस्थान व एडीबी द्वारा अपने विभागीय कार्य पूर्ण करने के तत्काल बाद पैचवर्क व गड्डों को ठीक कर दिया जायेगा और अन्य विभिन्न सड़क मार्गों पर सुधारीकरण का कार्य जारी है। अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड देहरादून राजेश यादव ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा प्रिंसचैक से निरंजनपुर मण्डी, राजीव जुयाल मार्ग, केशव रोड, रेसकोर्स, कारगीचैक से मोथोरोवाला, बंजारावाला, चन्द्रबदनी, बल्लीवाला से कांवली रोड इत्यादि स्थानों पर सड़कों को गड्डामुक्त एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियन्ता अस्थाई खण्ड ऋषिकेश बलराम मिश्रा ने अवगत कराया है कि उनके द्वारा फुव्वारा चैक से अग्रवाल बैकरी, फुव्वारा चैक से चंचल डेरी, विधानसभा मार्ग, रायपुर से थानों और हरिद्वार रोड पर सड़कों को गड्डामुक्त व रोड सुधारीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस दौरान प्रान्तीय खण्ड से सहायक अभियन्ता एल.एस लिंगवाल, अरूण भण्डारी व पंकज अग्रवाल निरीक्षण के दौरान साथ थे।
The National News
617744 358516There exist a couple of a lot of different distinct levels among the California Weight loss program and each and every a person is pretty crucial. Youre procedure stands out as the the actual giving up with all of the power. weight loss 821112
365369 65884Outstanding post, I conceive people need to larn a good deal from this weblog its extremely user friendly . 913749