Breaking News
DM Dr Neeraj Khairwal

हर आदमी को जीवन सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने पर जोर दे रहे हैं डा0 नीरज खैरवाल

संपादकीय

DM Dr Neeraj Khairwal

रुद्रपुर के जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल भारत सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को अपने जनपद में धरातल पर उतारने की कोशिश में जुटे हैं। ये सभी योजनाए सीमान्त व्यक्ति तक अच्छा असर करने वाली हैं। इन योजनाओं में जीवन सुरक्षा योजना के लाभ को हर आदमी तक पहुँचाने के जिम्मेदारी पर जिलाधिकारी खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हर आदमी खुद को महफूज महसूस कर सके। बैंकिग की सभी गतिविधियों को डिजिटल कर गाँवों की सक्रिय साझेदारी सुनिश्चत करने की कोशिश की जा रही है ताकि राज्य सरकार की योजना का भी भरपूर लाभ लोग उठा सकें और गाँवों के लोग खुद को मुख्य धारा से जुड़ा हुआ महसूस करें। जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में इसी बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की समस्त योजनाओं के लाभार्थियों को उनके खातो में उनका लाभ आसानी से पहुँचाया जा सके। 2000 से अधिक आबादी के गाँवों में बैंको को शाखाएं खोलने की हिदायत दी गई। गाँव के लोगों में ऐसी योजनाओं के प्रति जानकारी हो- इसके लिए साक्षरता कैंप लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों को अनावश्यक देरी का सामना न करना पड़े- ऐसे प्रयास करने की जरूरत को जिलाधिकारी ने रेखांकित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका योजना, वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली पर्यटन योजना सहित सभी योजनाओं के चुस्त अमलीकरण पर जिलाधिकारी ने जोर देते हुए सभी सम्बन्धित ऐजेन्सियों को आगाह किया कि इस तरह के जमीनी कामों में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों को भी लगातार सक्षम बनाने पर बल दिया। उनका कहना है कि ये सभी गतिविधियाँ जड़ तक जाकर कमजोर से कमजोर आदमी को सीधा लाभ पहुँचाती हैं।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

2 comments

  1. 78145 501652I used to be far more than pleased to seek out this internet-site.. I dont even know how I ended up here, but I thought this post was wonderful. A whole lot a lot more A rise in Agreeable. 200857

  2. 1723 413304Keep up the wonderful piece of work, I read couple of posts on this internet web site and I feel that your web blog is genuinely intriguing and contains lots of superb details. 388651

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *