Breaking News
handicapped

दिव्यांगों की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया

handicapped

पौड़ी । भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में दिव्यांगों की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चौथान पट्टी , उफरैखाल, थलीसैंण के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में शिक्षकों को दिव्यांगों की शिक्षा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ममगांई ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वह जो कुछ भी कार्यशाला में जानकारी प्राप्त करके जाए उनको अपने कार्य में क्रियान्वयन करे। कार्यक्रम समंवयक डा. सिद्धार्थ पोखरियाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में विषय विषेशज्ञ अन्नत मेहरा, सतीष चौहान, उमेश ग्रोवर, सत्येंद्र सिह रावत आदि मौजूद रहे।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. 328772 379814Really instructive and superb structure of articles, now thats user friendly (:. 192762

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *