Breaking News

मुख्यमंत्री धामी ने छठ पूजा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार सायं को खटीमा पहुंचकर संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि छठ मईया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्योपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।

Check Also

डी०डी०यू०-जी०के०वाई० योजना में उत्तराखंड देशभर में अव्वल : जोशी

– मंत्री गणेश जोशी ने किया दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत Alumni …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *