Breaking News
Remembering Shree dev Suman

श्री देव सुमन गुजरी सदी के सर्वश्रेष्ठ देशभक्त

Remembering Shree dev Suman

कवि मन ज़रा बताओ सच-सच
श्री देव सुमन को जानते हो
धूर्त ब्रिटिशों के गुलाम भारत में
टिहरी रियासत के गुजरे बर्बर वजूद को मानते हो
हाँ अगर तुम
श्री देव सुमन के गाँधीवादी दधीचि से भी बढ़कर
पूरे विश्व में अतुलनीय त्याग को
ज़रा सा भी समझ सके हो तो
क्या उत्तराखंड के इस स्वाधीनता सेनानी के
प्रेरक आदर्शों को मौजूदा पीढ़ियों तक पहुँचाओगे।
कवि मन ज़रा बताओ सच-सच
दधीचि से भी बढ़कर रहे टिहरी गढ़वाल में
जौल गाँव के बड़ोनी परिवार में जन्मे अमर युवा
युग श्रेष्ठ मन को तुम गा पाओगे
क्या तुम श्री देव सुमन के अमर गीतों को
मौजूदा पीढ़ियों तक पहुँचा पाओगे।
मौजूदा पीढ़ियों को झिंझोड़ो हे कवि मन
ताकि वे भावी पीढ़ियों को बता पावें
कैसे सच को जीवित रखने की खातिर
श्री देव सुमन ने राजा की काल-कोठरी में
अपने हाथों चौरासी दिन और चौरासी रात
अपनी काया को दिये की बाती की तरह
सत्याग्रह के तेल में तिल-तिल जला डाला था।
बताओ बेचैन मन बताओ
बताकर ही तुम चैन पाओगे
श्री देव सुमन के ‘‘पुण्य प्रकाश पुंज’’ को
अँधियारे मनों तक कब पहुँचाओगे।

 Virendra Dev Gaur (Veer Jhuggiwala)

 Chief Editor (NWN)

Check Also

Warum Quick Win Online Casino Spiele bei Spielern so beliebt sind

In der Welt der Online-Casinos erfreuen sich besonders die sogenannten Quick Win Spiele großer Beliebtheit. …

2 comments

  1. 868844 322742We will give deal reviews, deal coaching, and follow up to ensure you win the deals you cant afford to lose. 332151

  2. 330276 843725Wonderful website you got here! Yoo man wonderful reads, post some far more! Im gon come back so much better have updated 580547

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *