Breaking News
rainwater

उत्तराखंड के मुनस्यारी में बादल फटा

rainwater

पिथौरागढ़ (संवाददाता)। उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई है. सोमवार सुबह पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बादल फट गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाले में तेज गति से पानी बहता हुआ नजर आ रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, बादल फटने से सेराघाट हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा है. पानी के दबाव से प्रोजेक्ट का डैम टूट गया है. हालांकि बादल फटने की वजह से किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं.
वहीं दूसरी तरफ, लैंडस्लाइड के कारण ऋ षिकेश- गंगोत्री नेशनल हाइवे-94 बंद हो गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक, रविवार रात ऋषिकेश में कुंजापुरी देवी मंदिर से आगे यह रास्ता बाधित है. प्रशासन की मदद से रास्ते से पत्थर हटाने के काम जारी है.
राज्य में भारी बारिश का अलर्ट-उत्तराखंड में एक से तीन जुलाई के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह सतर्क बताया जा रहा है. आपदा सचिव अमित नेगी की ने कहा कि भूस्खलन संभावित स्थानों पर तत्काल रिस्पॉन्स के लिए राहत उपकरणों समेत कर्मचारियों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही सभी जनपदों की मॉनिट्रींग किए जाने पर भी फोकस किया जा रहा है.
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग आईटीबीपी, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आर्मी और मौसम विज्ञान केन्द्र से संपर्क बनाए हुए है. विभाग हालत पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का भी प्रयोग कर रहा है. गौरतलब है कि मानसून के दौरान उत्तराखंड में बादल फटने की कई घटनाएं दर्ज होती हैं, बादल फटने की घटना से कई बार जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है.

Check Also

Top tips to Keno game online like a pro

The web site is for entertainment solely, with no real money, including Cash Prizes, Free …

One comment

  1. 513651 455995Spot on with this write-up, I truly assume this website wants way more consideration. Ill probably be once far more to read far a lot more, thanks for that information. 124849

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *