Breaking News

मुख्यमंत्री से सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने की भेंट

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में सांसद श्री नरेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल समिति के पदाधिकारियों ने भेंट की। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री एन. पी. दीवान ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अनुरोध किया कि प्रदेश में बाहर से लाये गये कृषि उत्पाद पर मण्डी शुल्क की दरों में कम किया जाए। मुख्यमंत्री ने समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मण्डी शुल्क की दरों में संशोधन के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक श्री देशराज कर्णवाल, पूर्व विधायक श्री सुरेश चंद जैन, व्यापार मण्डल समिति के प्रदेश महामंत्री श्री विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश संयोजक श्री आर.पी. गोयल, श्री विपिन नागलिया, श्री आनंद स्वरूप गुप्ता, श्री विवेक अग्रवाल, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *