Breaking News

मुख्यमंत्री ने खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर खटीमा में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खटीमा बाईपास निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों को 15 फरवरी तक बाईपास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा कर्मचारियों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य को 15 फरवरी तक पूर्ण किया जा सके और जनता को शीघ्रता से बाईपास निर्माण कार्य का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री धामी ने रोड़वेज निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण के दौरान अभियंताओं को निर्माण कार्य मे तेजी लाने, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *