Breaking News

सीएम धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

देहरादून (सू0 वि0)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सर्वे ऑडिटोरियम में ओहो रेडियो द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज हित में कार्य करने वाले लोग समाज को जोड़ने का भी कार्य करते हैं। उन्होंने अपनी लोक संस्कृति एवं लोक कला को बढ़ावा देने वालों के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम भरतवाण तथा श्री नैननाथ रावत के साथ बेडू पाको बारामासा लोकगीत भी गाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज का दिन हम सब के लिये खास दिन है। राज्य निर्माण आन्दोलन को उन्होंने बचपन में करीब से देखा है। लाठी डंडा एवं गोली का सामना कर हमारे लोगों ने राज्य निर्माण की राह बनायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन के अनुरूप हम राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये प्रतिबद्ध है। वे स्वयं दिन रात प्राण, प्रण एवं सच्ची निष्ठा के साथ राज्य के विकास के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रदेश की 1.25 करोड़ जनता की भलाई के लिये तथा राज्य के चहुंमुखी विकास के लिये कार्य करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक विकास की राह प्रशस्त हो, इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार निरन्तर प्रयासरत है। सड़क, रेल, हवाई सेवा सहित अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे राज्य हित में जो भी घोषणा कर रहे हैं, उसके साथ उनके शासनादेश भी निर्गत किये जा रहे हैं, ताकि कार्य धरातल पर दिखायी दे। उन्होंने कहा कि हाल में प्रदेश में आयी आपदा का हमने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद एवं सहयोग से बेहतर ढंग से सामना किया है। 1.50 लाख श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजा है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर सेना द्वारा दिये गये तीन हेलीकॉप्टों से राज्य के 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया तथा राहत कार्य तेजी से संचालित किये गये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन लोगों को सम्मानित किया उनके किसान श्री शंकर सिंह भैसौड़ा, पर्वतारोही श्री राजेन्द्र नाथ, ए.एन.एम श्रीमती पूनम नौटियाल, समाज सेवी श्री अनूप नौटियाल, खिलाड़ी श्री चिराग, श्री कविलास नेगी आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आर.जे. काव्या ने किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पर्वतीय बन्धु समाज समिति नवोदय नगर हरिद्वार द्वारा आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वर्चुवली प्रतिभाग किया तथा सभी से उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी एवं विकसित राज्य बनाने के लिये सहयोगी बनने की अपेक्षा की।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

4 comments

  1. 42183 971705Im not that much of a internet reader to be honest but your blogs actually good, keep it up! Ill go ahead and bookmark your website to come back within the future. All the greatest 720504

  2. 353810 624335I discovered your blog website on google and check just a few of your early posts. Proceed to preserve up the excellent operate. I just extra up your RSS feed to my MSN Information Reader. Seeking forward to reading much more from you in a even though! 68471

  3. 759604 882168Just wanna comment that you have a extremely nice internet internet site , I love the design it really stands out. 63598

  4. 669241 367448Youre so cool! I dont suppose Ive read anything like this before. So nice to uncover somebody with some original thoughts on this subject. realy thank you for starting this up. this site is something that is required on the web, someone with a little originality. beneficial job for bringing something new towards the internet! 374244

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *