Breaking News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में मुठभेड़ , एक JCO सहित पांच जवान शहीद

श्रीनगर।  जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में 5 सैनिकों के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के एक जूनियर कमिशंड अधिकारी (JCO) सहित 5 सैनिक शहीद हुए हैं। राजौरी सेक्टर के पीर पंजाल में सेना की टुकड़ी जब आतंकियों का पीछा कर रही थी तो आतंकवादियों ने घात लगाकर उनके ऊपर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान का हजीरा और डूंगा का एरिया है जहां से घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी, यह एरिया लाइन ऑफ कंट्रोल से सटा हुआ है वहां पर सेना को जैसे ही घुसपैठ जानकारी मिली तो सेना की टुकड़ी आतंकियों की तलाश में भेजी गई, लेकिन पहले से घात लगाए आतंकवादियों ने सेना की टुकड़ी पर हमला कर दिया और आतंकवादियों के हमले में सेना के एक JCO सहित 5 सैनिक शहीद हुए हैं।

सूत्रों से पता चला है कि आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन अभी जारी है और शुरुआती जानकारी के अनुसार 3-4 आतंकवादियों को घेरा गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर आतंकवादी छिपे हुए थे वह LOC के बहुत नजदीक है और पास में ही पाकिस्तान का पोस्ट भी है। पिछले 6 महीने के दौरान इस जगह पर सेना ने 3 बार आतंकवादियों का एनकाउंटर किया है और 4 आतंकवादी मारे गए हैं।

Check Also

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

अल्मोड़ा ।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के …

One comment

  1. radiate scrape starts with clean fixings. handle your grimace to https://www.cornbreadhemp.com/collections/full-spectrum-cbd-oil packed with antioxidant-rich CBD oil color and essential nutrient. Environmental factor damage scrape, simply CBD cosmetic, CBD nervus facialis serum, and CBD emollient service melt off inflammation and symmetricalness oil colour. Perfect for sensitive pare, our CBD beauty products sustain deep without constipate stomate. kick upstairs your skin care routine with constitutional CBD, bargain CBD emollient on-line, and bring out refulgent pare with the demonstrate power of cancel CBD pull!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *