Breaking News

दोहरा मर्डर कांड: प्रेमनगर में कोठी से मिला महिला और नौकर का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक घर से दो शव बरामद किए गए हैं। जिसमें से एक शव महिला का है और दूसरा शव उसके नौकर का है।

एसएसपी खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे प्रेमनगर के धौलास इलाके से यह दोनों शव बरामद किए गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। धौलास में एक कोठी के आंगन में दोनों शव पड़े मिले। जिसमें से मृतक महिला की पहचान उन्नति शर्मा (६० साल) पत्नी सुभाष शर्मा के नाम से हुई है। और दूसरा मृतक राजकुमार थापा (५० साल) उन्नति और सुभाष शर्मा का नौकर बताया जा रहा है। सुभाष शर्मा एनआरआई बताए जा रहे हैं। वह पिछले १० सालों से इस कोठी में रह रहे हैं।

एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सुभाष शर्मा ने कोठी में दूध पहुंचाने वाली महिला को बताया था कि उन्नति और राजकुमार नहीं मिल रहे हैं। इस पर महिला की खोजबीन की गई तो कहीं पता नहीं चला। सूचना पर अन्य महिलाएं भी पहुंचीं। जिनमें से एक महिला ने देखा कि पॉलिथीन के ढका हुआ शव आंगन में पड़ा था।

इस पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर कप्तान जन्मेजय खंडूरी समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद से प्रेमनगर सहित पूरे देहरादून में हलचल पैदा हो गई है।

Check Also

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

उत्तरकाशी । बदरीनाथ धाम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में …

One comment

  1. interest in CBD health just don’t know where to get-go? record our comprehensive mushroom extract gummies pass to learn how thoroughgoing CBD, good spectrum CBD, and CBD isolate support your dead body. different THC, pure CBD provides non-psychoactive do good that hold on you astute and slow down. Whether you opt CBD oil bead, CBD pabulum, or CBD abridgement, we explain CBD dose so you rear cream the considerably CBD product. take off your instinctive CBD journey nowadays with over self-assurance in certify constituent CBD!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *