Breaking News
eye doctor

दून मेडिकल कॉलेज की टीम ने किया सफल दुर्लभ आँखों की झिलियों का ऑपरेशन

eye doctor

दीप्ति नेगी (वरिष्ठ संवाददाता)

देहरादून: राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने डॉक्टरों की टीम ने उत्तरकाशी निवासी बच्चे की आँखों की पुतलियों से झिलियों को हटाने जैसा दुर्लभ ऑपरेशन किया जो पूर्ण रूप से सफल रहा। यह इस तरह का पहला ऑपरेशन जो दून मेडिकल कॉलेज द्वारा किया गया। राजधानी के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में भर्ती मोरी, उत्तरकाशी निवासी रोहन बिष्ट (14)पुत्र विजयपाल बिष्ट को कुछ समय पहले आँखों की रोशनी में ढुँढलेपं की शिकायत हुई जो समय के साथ बढ़ रही थी। इस बारे में जब दून मेडिकल की टीम ने उसकी जाँच की तो डॉक्टरों को पता चला कि रोहन जन्मजात आँखों की पुतलियों(आईरिस) की बीमारी से ग्रस्त था जिससे मेडिकल भाषा में परसिस्टेंट प्यूपिल्लरी मेम्ब्रेन कहते है। इस बीमारी में मरीज की आँखों में लगातार अलग -अलग झिल्लियाँ(मेम्ब्रेन)की परते बनती है जिससे समय के साथ यह बीमारी अंधेपन में बदल जाती है, डॉ. सुशील ओझा। रोहन को इस बीमारी की वजह से कमजोर दृष्टि व आँखों की पुतलियों को सही ढंग से हिलाने में दिक्कत आ रही थी। उसकी आँखों की पुतलियों पर बानी झिल्लियाँ उसकी आँखों में प्रवेश

Eye

करने वाले प्रकाश को रोक रहा था जिससे उसमे आंशिक अंधेपन के लक्षण उभर चुके थे। इस बीमारी के जल्द ऑपरेशन के लिए अस्पताल की टीम तैयार की गयी जिसमे सभी डॉक्टरों ने सभी झिलियों को एक -एक करके हटाने का फैसला लिया। इस टीम में अस्पताल के डॉ. सुशील ओझा, सहायक प्रोफेसर व एच ओ डी नेत्र विभाग, डॉ. मनु भारद्वाज(सीनियर रेजिडेंट),डॉ. आंशिक कश्यप(सीनियर रेसिडेंट) थे। यह अपने आप में दून मेडिकल कॉलेज में पहली बार किया गया एक दुर्लभ ऑपरेशन था। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किये गए इस दुर्लभ नेत्र विसंगति के सफल ऑपरेशन के लिए निदेशक मेडिकल एजुकेशन दून मेडिकल कॉलेज डॉ. आशुतोष सयाना और डॉ. के. के. टम्टा(एम एस)ने टीम के सभी डॉक्टरों को बधाई दी और कहा कि उनका कॉलेज इस ऑपरेशन के जरिये दूर -दराज पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों की उम्मीदों पर सफलतापूर्वक खरा उतरने में कामयाब रहा है। इस मौके पर डॉ. पी. बी. गुप्ता(प्रिंसिपल दून कॉलेज) ने कहा की कॉलेज आने वाले समय में बेहतरीन नेत्र चिकित्सा के लिए जाना जायेगा। रोहन और उसके माता पिता ने भी किसी सरकारी अस्पताल में इतनी बेहतर और सफल सुविधा के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद दिया।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

One comment

  1. 618910 470949There is noticeably a lot of money to comprehend this. I suppose you made particular nice points in functions also. 249384

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *