Breaking News

भारत के सुमित आंतिल ने जैवलिन के F42 इवेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

टोक्यो पैरालंपिक : भारत के पैरा एथलीट सुमित आंतिल ने जैवलिन थ्रो के F42 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। ये टोक्यो पैरालंपिक में भारत का दूसरा गोल्ड है। सुमित आंतिल तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

सुमित का बेस्ट थ्रो ५वें प्रयास में आया जिसमें उन्होंने 68.55 मीटर का थ्रो फेंका। इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक सात पदक जीत लिए हैं। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है।
सुमित से पहले स्टार पैरा एथलीट और दो बार के गोल्ड मेडल विजेता देवेंद्र झाझरिया ने जैवलिन थ्रो में सोमवार को अपना तीसरा मेडल सिल्वर के रुप में जीता।देवेंद्र ने जैवलिन थ्रो एफ46 इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया।

 

Check Also

बैडमिंटन में पीवी सिंधु कांस्य पदक लाई , भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई

Tokyo Olympics 2020। बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *