Breaking News
sushma swaraj

इराक में अगवा 39 भारतीय नागरिक मारे गए : सुषमा

sushma swaraj

नईदिल्ली । इराक में अगवा 39 भारतीय नागरिक मारे गए हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि हत्या के बाद जमीन में दफनाए गए सभी शवों को डीप पेनिट्रेशन राडार के जरिए खोज लिया गया है. शवों को बाहर निकालकर उनका डीएनए टेस्ट भी किया गया है. सुषमा ने कहा, 27 जुलाई को राज्यसभा में चर्चा के दौरान मैंने कहा था कि जब तक कोई भी सबूत नहीं मिल जाता, मैं उनकी हत्या या मौत की घोषणा नहीं करूंगी. लेकिन आज वह समय आ गया है. हरजीत मसी की कहानी सच्ची नहीं थी. सुषमा ने राज्यसभा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, शवों के अवशेष को बगदाद भेजा गया, जहां उनके डीएनए सैंपल लिए गए और उन्हें पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में मौजूद उनके रिश्तेदारों के पास भेजा गया. कल हमें जानकारी मिली कि 38 शवों के डीएनए मैच कर गए हैं और 39वें व्यक्ति का डीएनए 70 फीसदी मैच किया है. सुषमा ने बताया कि शवों के अवशेष वापस लाने के लिए जनरल वीके सिंह इराक जाएंगे. शवों के अवशेष लाने वाला विमान पहले अमृतसर, फिर पटना और कोलकाता जाएगा. बता दें कि सभी 39 लोग इराक के मोसुल में काम कर रहे थे. 2014 में आईएसआईएस ने उन्हें अगवा कर लिया था. गायब भारतीयों की तलाश के लिए भारत ने इराक से मदद मांगी थी.

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 413351 284702I like what you guys are up too. Such smart function and reporting! Carry on the superb works guys Ive incorporated you guys to my blogroll. I believe it will improve the value of my website 395027

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *