Breaking News
BJP leader Shatrughan Sinha

कांग्रेस नेताओं की शान में शत्रुघ्न सिन्हा ने गढ़े कसीदे

BJP leader Shatrughan Sinha

नई दिल्ली । काफी वक्त से अपनी पार्टी से नाराज चल रहे बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस नेताओं की जमकर तारीफ की है। सिन्हा ने रविवार को एक के बाद एक कुल 4 ट्वीट किए जिनमें बीजेपी के लिए आगे कठिन वक्त की भविष्यवाणी थी तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेसी दिग्गजों की शान में कसीदे थीं। बिहारी बाबू ने ट्वीट कर बीजेपी को सलाह दी कि आने वाला वक्त उसके लिए काफी उथल-पुथल भरा रहने वाला है, लिहाजा वह उसके लिए तैयार रहे। सिन्हा ने लिखा कि इस बात की पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे कि मार्च में संसद नहीं चलेगी। बीजेपी के शत्रु ने अपनी पार्टी को आगाह करते हुए लिखा कि संसद सत्र को अपने ही लोगों द्वारा बाधित करने के साथ ही हम पर मुश्किल दिनों का साया पड़ चुका है। सिन्हा ने लिखा कि बहुत लोगों को लगता है कि यह मौजूदा लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र है लेकिन मेरी दुआ है कि यह अपना कार्यकाल पूरा करे। बीजेपी के लिए मुश्किल परिस्थितियों का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कांग्रेस नेताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दे, नोटबंदी के दुष्परिणाम, जटिल जीएसटी और सीलिंग जैसे मुद्दों के साथ-साथ कांग्रेस के नए-नए अध्यक्ष बने राहुल गांधी का नया अवतार विपक्ष के लिए काफी फायदेमंद है। बिहारी बाबू सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खडग़े, पी. चिदंबरम, रणदीप सुरजेवाला, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कांग्रेस नेताओं की नेतृत्व क्षमता के कायल दिखे।

Check Also

Kraken Casino giriş linki ile kullanıcıların deneyim yorumları

Content Temel Bölümler Nelerdir KrakenCasino Panelinde? Krakencasino Sitesinde Oyunlara Kolay Erişim Menü Yapısı ve Geçişler …

2 comments

  1. I truly appreciate your piece of work, Great post.

  2. 173770 690059Some genuinely fantastic blog posts on this internet internet site , thankyou for contribution. 845799

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *