Breaking News

तीसरी लहर के लिए सीएम ने अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूर्ण करने के दिए निर्देश

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद उधमसिंहनगर कलेक्ट्रेट परिसर में 179.26 करोड़ लागत की 65 योजनाओं में से 50 करोड़ 62 लाख 64 हजार की 29 योजनाओं का लोकार्पण और 128 करोड़ 63 लाख 44 हजार की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके पश्चात उन्होंने जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की, जिसमें राज्य में आगामी चार माह में वैक्सीनेशन के कार्य में तेजी लाने और कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनज़र सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, वन भूमि मामले, महालक्ष्मी योजना, आपदा राहत एवं बचाव कार्यों, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत, जल जीवन मिशन आदि की गहनता से समीक्षा की।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *