Breaking News

मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों ने संभाला अपने मंत्रालय का चार्ज

– अनुराग ठाकुर और अश्विनी वैष्णव ने काम किया शुरू

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में 43 नए लोगों को शामिल किया गया है। जिन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि सात मौजूदा राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में प्रमोट किया गया। वहीं आठ नए चेहरों को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। कैबिनेट में शामिल किए गए अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्री के रूप में आज कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करूंगा। अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री से प्रमोट कर कैबिनेट में भेजा गया है। ठाकुर ने प्रकाश जावड़ेकर की जगह ली है। बता दें कि अनुराग ठाकुर के अलावा अश्विनी वैष्णव समेत कई मंत्रियों ने पदभार संभाल लिया है। जेडीयू कोटे से आए सांसद आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। आरसीपी सिंह ने भी आज अपना कार्यभार संभाल लिया। आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
वहीं देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पदभार संभाल लिया । इस दौरान उन्होंने पहले पूजा पाठ की। गुजरात से भाजपा के सांसद मनसुख मांडविया ने डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है।
आज अश्विनी वैष्णव इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम संभाला। सुबह 10 बजे इलेक्ट्रॉनिक्स निकेतन पहुंचकर उन्होंने अपना पद संभाला। इसके अलावा अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय का कार्यभार शुरू किया। इससे पहले इस पद पर पीयूष गोयल थे।
कैबिनेट विस्तार के बाद अब मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 77 तक पहुंच गई है, इससे पहले यह संख्या 69 थी। नियम के मुताबिक यह संख्या 81 तक पहुंच सकती है। बुधवार को मंत्रिमंडल से कई वरिष्ठ नेताओं की विदाई हो गई। नरेंद्र मोदी अपने पास कार्मिक, जन शिकायत, पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग समेत सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे को रखे हुए हैं। इसके अलावा वो सभी मंत्रालय भी पीएम मोदी के पास है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

Check Also

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश की 167 आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को सुपरवाइजर के पद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *