Breaking News
CM Uttarakhand Trivendra Singh Rawat

सीएम ने दी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाए

CM Uttarakhand Trivendra Singh Rawat

देहरादून (सू0वि0)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा-अराधना एवं व्रत किया जाता है। भगवान शिव को विश्वनाथ भी कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रार्थना की है। शिवत्व मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाने में सक्षम है।

Check Also

हरेला पर्व पर मालाग्राम पहुंचे मुख्यमंत्री, सघन पौधरोपण कर दिया हरित संरक्षण का संदेश

 देहरादून ।  हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *