Breaking News
traffic

संडे को महिलाओं के लिए निशुल्क वाहन सेवा

traffic

देहरादून (संवाददाता) । महिलाओं ने संडे स्पेशल रहेगा। रविवार को शहर में शॉपिंग, घूमने या अन्य काम से जा रही महिलाओं को पुलिस निशुल्क पिक एंड ड्राप सुविधा उपलब्ध कराएगी। यातायात निदेशालय की सुखद योजना के तहत सुबह दस से रात दस बजे तक शहर में ये सुविधा उपलब्ध रहेगी। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि शहर में 30 जगह पर विक्रम व टाटा मैजिक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन वाहनों के आगे सुखद बोर्ड लगा रहेगा। ये वाहन जरूरतमंद महिलाएं और लड़कियों को उनकी जरूरत के हिसाब से उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा सीपीयू कर्मी भी इन चौराहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। महिलाएं या लड़कियां 8755721002 या 100 नंबर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकती हैं। निदेशक यातायात डीआईजी केवल खुराना का कहना है कि महिलाओं को सुरक्षित सफर के लिए ये सेवा शुरू की गई है। हर माह के अंतिम रविवार को महिलाएं शहर के प्रमुख चौहारों पर निशुल्क वाहन सेवा का लाभ उठा सकती हैं। उन्हें घर से ले जाने और छोडऩे के लिए 30 वाहन लगाए गए हैं। इन चौराहों पर मिलेगी सेवा  बिन्दाल, एफआरआई, गढीकैन्ट, घंटाघर, जाखन, डायवर्जन, ओरिएंट चौक, दून क्लब, सर्वे चौक, दिलाराम चौक, आराघर, रिस्पना, धर्मपुर, एमकेपी, बल्लीवाला, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क, पुलिया नंबर 6, जोगीवाला चौक, कारगी चौक, प्रिंस चौक, आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी।

Check Also

प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप मॉडिफाई किया जाए : मुख्य सचिव

देहरादून ।  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की …

2 comments

  1. It?s actually a cool and helpful piece of info. I?m satisfied that you simply shared this helpful information with us. Please keep us up to date like this. Thanks for sharing.

  2. 413325 578911Extremely man or woman speeches need to have to seat giving observe into couples. Brand new sound system just before unnecessary folks should always be mindful of generally senior general rule from public speaking, which is to be the mini. best man speaches 473870

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *