Breaking News

CM तीरथ ने किया केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (ccc Facility) का शुभारंभ

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने छावनी परिषद गढ़ी कैन्ट में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुनर्निर्मित केन्टोनमेंट जनरल हॉस्पिटल (ccc Facility) का शुभारंभ किया। इस हॉस्पिटल में 150 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था है। जिसमें 10 बेड में आईसीयू एवं 11 में वेंटिलेटर की व्यवस्था है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने छावनी परिषद की सराहना करते हुए कहा कि महामारी के इस दौर में उन्होंने बहुत कम समय में आधुनिक सुविधायुक्त अस्पताल का पुनर्निर्माण किया है। कहा कि कोविड की तीसरी संभावित लहर के दृष्टिगत राज्य में सभी तैयारियां की गई हैं। राज्य में ऑक्सीजन बैड, आईसीयू, वेंटिलेटर आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।

 

Check Also

Kawaboumga: Merge Up 2 et Simsinos Casino, guide des mécaniques du slot

Le monde des machines à sous a vu l’émergence de titres innovants comme Merge Up …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *