Related Articles
Максимальные выигрыши с mostbet – ваш ключ к успеху10/21/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
घायल खिलाडिय़ों का इलाज चल रहा

नई दिल्ली । रविवार सुबह-सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार नेशनल खिलाडिय़ों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रुप से घायल है। घायल खिलाडिय़ों का इलाज चल रहा है। यह घटना दिल्ली पानीपत हाईवे पर सिंधु बॉर्डर के पास हुई। यह दुर्घटना कार संतुलन बिगडऩे के कारण हुई। बता दें कि सभी पावर लिफ़्िटंग के खिलाड़ी हैं। मरने वालो में टीकमचंद (27 साल),सौरभ (18 साल), हरीश रॉय (20) और योगेश (24) के नाम शामिल हैं। ये सभी संजय बस्ती, तिमारपुर दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों के परिजन हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। यह हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह खिलाड़ी स्विफ्ट डिजायर कार से कहीं जा रहे थे, अचानक संतुलन बिगडऩे से कार पहले डिवाइडर से बाद में खम्भे से जा टकराई, जिसके कारण यह एक्सीडेंट हुआ। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार में सवार इन खिलाडिय़ों में चार खिलाडिय़ों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं, दो खिलाडिय़ों को गंभीर हालत में नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से मैक्स अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया है। गंभीर रूप से घायलों में सक्षम यादव भी हैं। सक्षम दिल्ली के नांगलोई के रहने वाले हैं। सक्षम यादव ने 2017 में वल्र्ड चैंपियनशिप में इंडिया के लिए गोल्ड जीता था। उनके सिर पर गहरी चोट लगी है। सूत्रों के अनुसार बाकी खिलाड़ी दिल्ली के तिमारपुर एरिया के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी खिलाड़ी किसी प्रतियोगिता में जा रहे थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़े गए। पुलिस ने बताया कि कार की हालत देखकर कहा जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज रही होगी।
The National News
I’m extremely inspired with your writing talents and also with the structure in your blog. Is that this a paid subject or did you customize it your self? Anyway keep up the nice high quality writing, it’s uncommon to look a nice blog like this one these days!
420058 341208I admire the useful facts you offer inside your articles. I will bookmark your weblog and also have my children verify up here often. Im extremely certain theyll learn a great deal of new issues appropriate here than anybody else! 492444