Breaking News
indian army 54565

मुठभेड़ में कर्नल समेत 5 सुरक्षाकर्मी शहीद, 2 आतंकी भी ढेर

indian army 54565

श्रीनगर । उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक कर्नल, एक मेजर, सेना के 2 जवान और पुलिस सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को भी ढेर कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए। यह इलाका उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारी आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने जा रही टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों सहित सुरक्षा बल के पांच जवान लापता हो गए। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाश अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में कड़ी तलाशी और छानबीन की। शनिवार शाम को हालांकि आतंकवादियों से सुरक्षा बलों का सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हुई। हालांकि अधिकारी ने कोई और जानकारी नहीं दी। पहले सेना के सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों के पांच जवान लापता हो गए हैं क्योंकि उनसे संपर्क टूट गया है।
एक अन्य अभियान में, दक्षिण कश्मीर स्थित जिले के दंगेरपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद शनिवार तड़के सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और पता लगाया जा रहा है वे किस संगठन से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है 

Check Also

Lüks Casino ile kolay kayıt ve hızlı ödeme işlemleri yapabilirsiniz.

Lüks Casino ile kolay kayıt ve hızlı ödeme işlemleri yapabilirsiniz.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *