Breaking News
indian army

भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान के 3 जवान ढेर

indian army

जम्मू  । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाक के तीन सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान की तरफ से पिछले दो दिनों से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना ने आज जवाबी फायरिंग करते हुए पाकिस्तान के तीन सैनिकों को मार गिराया। बता दें कि सोमवार को पाक की तरफ से हुई फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया और दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई जबकि 12 नागरिक घायल हो गए थे। रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी से तनाव पूर्ण हालात को देखते हुए नियंत्रण रेखा के पांच किमी दायरे में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में हुए पुलवामा अटैक के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयरस्ट्राइक में कई आतंकी ठिकानों को धवस्त कर दिया गया था। जिस के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। पाक हर दिन नापाक हरकत कर रहा है। 

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

2 comments

  1. I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.

  2. 556627 129534Yay google is my king assisted me to discover this outstanding site! . 456339

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *