Breaking News

दिल्ली आने वालीं 23 ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक लेट

Image result for दिल्ली आने वालीं 23 ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक लेट

नईदिल्ली । दिल्ली आ रहीं 23 ट्रेनें आज फिर देर से पहुंच रही हैं। बताया गया है कि ट्रेनें एक से साढ़े तीन घंटे तक लेट हैं। रेलवे के मुताबिक, ट्रेनों के देर से आने की मुख्य वजह कोहरा और ठंड है। दिल्ली आ रही कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सबसे अधिक साढ़े तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंच रही है, जबकि मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है । इसके अलावा गोरखपुर-आनन्द विहार हमसफर एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से दिल्ली आ रही हैं । दरभंगा-नई दिल्ली सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे तीस मिनट, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस और मुम्बई-अमृतसर दादर एक्सप्रेस भी ढाई घंटे देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *