Breaking News
6576fytty

मुख्यमंत्री ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर किया प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त

6576fytty

देहरादून (सू0वि0) । मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मजदूरों, किसानों, उद्योगों के लिए 20 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पैकेज से निश्चित तौर पर आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे श्रमिकों, किसानों, कुटीर उद्योगों, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बङी राहत मिलेगी। देश का हर तबका इससे लाभान्वित होगा। लोकल इकोनोमी को बढ़ावा मिलेगा। लोकल के लिए हमें वोकल बनना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सही समय पर लिए गए साहसिक निर्णयों से भारत में आज कोरोना वायरस नियंत्रित दशा में है। समय की आवश्यकता के अनुसार उन्होंने जरूरी निर्णय लिए और सभी देशवासियों ने अपने प्रधानमंत्री का साथ दिया। पहले उन्होंने जान है तो जहान है, फिर जान भी जहान भी का मंत्र दिया। इन मंत्रों को अपनाकर हम सही दिशा में हैं। अब जन से जग तक के मंत्र को अपनाते हुए ऐसे आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है जिसका लक्ष्य वैश्विक कल्याण है। हमें कोरोना के साथ जीना सीखना है। पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए कोरोना से लङना भी है और आगे भी बढ़ना है। 21 वीं सदी भारत की है।

Check Also

पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून (सू वि)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गांधी मैदान, पटना में आयोजित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *