Related Articles
Hamster Run casino ile kazancını katla
10/20/2026
Top tips to Keno game online like a pro
10/20/2026

अर्जुन सिंह भण्डारी
(क्राइम ब्योरो चीफ -उत्तराखण्ड)
विकासनगर । उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। धर्मावाला पुलिस ने तत्काल कारवाही करते हुए देसी शराब की एक खेप को चंडीगढ़ से देहरादून लाते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती द्वारा चलाये जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत शहर भर में उत्तराखंड पुलिस ज़बरदस्त सक्रियता दिखाते हुए बाहर से आने जाने वाले हद संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में एस पी देहात के निर्देशानुसार सी ओ विकासनगर के पर्यवेक्षण में सहसपुर थाना स्थित धर्मावाला चौकी प्रभारी पंकज देवरानी व चौकी उपनिरक्षक रणजीत खनेड़ा के निरक्षण में धर्मावाला चौकी पर अवेध शराब के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच दोपहर लगभग एक बज कर पांच मिनट पर धर्मावाला चौक से करीब एक किलोमीटर दूर शिमला रोड की तरफ डाट पुलिया पर पोंटा की तरफ से एक सफ़ेद रंग की मैक्सी वाहन संख्या UK15CA-0497 दिखाई दी जो काले रंग के त्रिपाल से ढकी हुई थी, जिससे देख पुलिस को कुछ संदिग्ध लगा। पुलिस ने जब उन्हें हाथ दिखा कर रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने वहां कुछ दूर जाकर सड़क किनारे लगा दी वह गाड़ी छोड़ भागने लगे। मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व पुलिस कांस्टेबलों ने फुर्ती दिखाते हुए उन्हें धार दबोचा। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी क कागज़ दिखने को कहे तो उन्होंने मन कर दिया। जिस कारण पुलिस नव गाड़ी की तलाशी की बात कही, पर तलाशी लेने पर उसमे सिर्फ एक टायर मिला। पुलिस ने जब उन दोनों से सख्ताई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में एक लोहे का कैबिन बना हुआ है जिसके अंदर वह चंडीगढ़ से लायी हुई शराब देहरादून ले जा रहे है। इस बाबत पुलिस ने उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो उसमे एक कैबिन मिला जिसको खोलने पर उसमे साठ पेटी चंडीगढ़ मार्क की अंग्रेजी शराब मिली जिसमें 30 पेटी रॉयल आर्म्स, 17 पेटी मैक डॉवेल्स व 13 पेटी इम्पीरियल ब्लू बरामद हुई है। पकडे गए आरोपियों में लेखराम पुत्र सुखराम निवासी थाना इंडस्ट्रियल एरिया एम. डब्लू. यू. टी. चंडीगढ़ व पुलम सिंह पुत्र करन सिंह निवासी थाना पटवारी चंडीसौढ़ टेहरी गढ़वाल है। पकडे गए अभियुक्तों ने बताया की वह यह शराब चंडीगढ़ से सस्ते दामो में लेट है तथा देहरादून, कोटद्वार, टेहरी, ऋषिकेश में अच्छे दामों पर बेचते है। इस अवेध कारोबार से वह अपने घर का खर्च भी चलते है। पुलिस ने फ़िलहाल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिए है जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।
The National News