
विकासनगर (संवाददाता)। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान सहसपुर पुलिस ने लांघा रोड पर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान लांघा रोड पर पुलिस को दो बाइक सवार संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने उनकी तलाशी लेने चाही तो वह विकासनगर की ओर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने पांच किलो चरस बरामद की। आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने उनके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। पकड़ी गयी चरस की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गयी है।
सहसपुर पुलिस को मुखबिर से बड़े पैमाने पर चरस तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने लांघा रोड तिराहे पर वाहनों की चेंकिग अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइक सवार को पकड़कर पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। जिसमें आरोपियों के पास से पांच किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों बिलाल पुत्र हासिम निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर बेहट जिला सहारनपुर यूपी और सुमित कुमार पुत्र धर्मसिंह निवासी ग्राम हुसैन मलिकपुर बेहट जिला सहारनपुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पिछले चार पांच माह से सहारनपुर से बड़ी मात्रा में चरस लाकर स्कूल कालेजों, तकनीकि संस्थानों के छात्रों और कंपनियों के श्रमिकों को फुटकर भाव में चरस सप्लाई कर रहे थे। बताया कि शनिवार को वे चरस लेकर देहरादून जा रहे थे। लेकिन पुलिस की पकड़ में आ गये। एसओ सहसपुर नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि आरोपी यमुनानगर हरियाणा में चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। बताया कि आरोपी शातिर किस्म के बदमाश है। बताया कि आरोपियों की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस की टीम में एसआई बिनेश कुमार, कविंद्र राणा, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, इजलाल, परविंदर, श्रीकांत मलिक, राजीव व संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
The National News
578034 528039Black Ops Zombies is now available […]Take a look here[…] 520381