Breaking News
370222 lightning 9887

आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत

370222 lightning 9887

बिहार । बिहार के कई जिलों में मंगलवार को हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात से जहां 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इसके साथ ही कई मवेशियों के भी मरने की खबर है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की पुष्टि की है। विभाग ने कहा कि कैमूर से 3-3, पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है। दरअसल, कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ ही कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। <>जानकारी के अनुसार, अकेले कैमूर जिले में सबसे अधिक 4 लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई। हालांकि प्रशासन ने 3 मौत की ही पुष्टि की है। वहीं, जिले में अलग-अलग जगहों पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण पांच लोग झुलस गए। वहीं गया में 3 लोगों की मौत की खबर है। जबकि अरवल जिले में भी मूसलाधार बारिश के साथ कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आई है। पटना, भोजपुर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सिवान से 2-2 और कटिहार में एक की मौत की पुष्टि की है। हालांकि जहानाबाद में वज्रपात से 2 लोगों की मौत हुई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

One comment

  1. 730011 176257Yeah bookmaking this wasnt a risky determination outstanding post! . 429668

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *