Breaking News
crona 65756767

राजधानी में कोरोना संक्रमण के 1366 नए मामले

crona 65756767

-अब तक हो चुकी है 900 से ज्यादा मौतें
नईदिल्ली । दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वाले 34 और रोगियों की संख्या जारी की है। इसके बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 905 हो गई है। इसके साथ ही बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोरोना के 1366 नए मामले आए हैं। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 31,309 हो गई। इनमें से 11,861 कोरोना रोगी अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 18,543 एक्टिव कोरोना रोगी अभी भी दिल्ली में अपना उपचार करा रहे हैं।
दिल्ली सरकार ने कोरोना पर अपना आधिकारिक बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि 34 कोरोना रोगियों की मृत्यु 28 मई से 7 जून के बीच हुई है।
दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण यहां कोरोना हॉटस्पॉट्स की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दिल्ली में हॉटस्पॉट्स की संख्या बढ़कर 188 हो चुकी है। रविवार तक दिल्ली में हॉटस्पॉट्स की संख्या 169 थी।
दिल्ली सरकार के मुताबिक 14,556 कोरोना रोगियों को उनके घरों में ही आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। इन सभी व्यक्तियों का उपचार दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य टीम फोन के माध्यम से कर रही है।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 15 जून तक यहां 44 हजार केस होंगे और करीब 6600 बेड की जरूरत होगी। 30 जून तक एक लाख केस पहुंच जांएगे और करीब 15 हजार बेड की आवश्यकता होगी। इसी तरहए 15 जुलाई तक 2 लाख केस हों जाएंगे और 33 हजार बेड की जरूरत पड़ेगीए जबकि 31 जुलाई तक करीब 5.5 लाख केस हो जाएंगे और उसके लिए करीब 80 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 177321 467247There couple of fascinating points at some point in this posting but I dont determine if these folks center to heart. There is some validity but Let me take hold opinion until I check into it further. Wonderful write-up , thanks and then we want much more! Combined with FeedBurner in addition 272256

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *