Breaking News
school 8989

10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च तक स्थगित

school 8989

नईदिल्ली । देश में कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर 10वीं और 12वीं कक्षा की आईसीएसई 2020 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सीआईएससीई) द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गई। देशभर में फैले कोविड-19 को देखते हुए और बहुत सारी अनिश्चितता और अटकलों के बीच परिषद ने छात्रों और शिक्षण समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के हित को देखते हुए सभी आईसीएसई और आईएससी 2020 परीक्षा, जो 19 मार्च से 31 मार्च की अवधि के बीच आयोजित की जानी है, उसे स्थगित करने का फैसला किया है।
आईसीएसई 2020 की परीक्षाएं 30 मार्च को और आईएससी 2020 की परीक्षा 31 मार्च को खत्म होने वाली थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा की संशोधित तारीखों को समय से पहले अधिसूचना के माध्यम से बता दिया जाएगा।

Check Also

Iskustva Sa Plus Hosting Uslugama: Što Su Korisnici Otkrili

U ovom članku istražujemo iskustva korisnika Plus hosting usluga, fokusirajući se na ono što su …

One comment

  1. 406421 555961Id constantly want to be update on new content material on this site, bookmarked! 919835

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *