Breaking News
jyoti 656556

सिंधिया के समर्थन में 10 हजार कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफा

jyoti 656556

नईदिल्ली । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से दो दिन के लिए भोपाल के दौरे पर रहेंगे। जिसके बाद शुक्रवार को सिंधिया सबसे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। इस दौरे से पहले सिंधिया ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। दूसरी ओर खबर है कि सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के कई कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
राज्य बीजेपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम को तीन बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय आकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान कार्यालय में सिंधिया के स्वागत में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
इसके अगले दिन यानी शुक्रवार 13 मार्च को दोपहर 12 बजे के आसपास सिंधिया फिर से बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। जहां फिर से पं. दीनदयाल उपाध्याय, विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं और माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर वे वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा जाएंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में मध्यप्रदेश के ग्वालियर, गुना, शिवपुरी के कांग्रेस जिलाध्यक्षों सहित 10 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफे राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक हुए हैं। बंगलूरू गए कांग्रेस के 19 में से 17 विधायकों ने बुधवार को वीडियो जारी कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन किया है। इन विधायकों ने कहा कि हम पूरी तरह से महाराज के साथ हैं। महाराज कहेंगे तो कुएं में भी कूद जाएंगे।

Check Also

The Essential Checklist for Choosing Web Hosting for Small Enterprises

Choosing the right web hosting provider is crucial for small enterprises, as it can significantly …

2 comments

  1. Upgrade your workday with astute nidus. contribute a few drop of organic mushroom gummies to your coffee tree to see CBD for centre while smooth out taboo caffeine jitter. This CBD coffee compounding give up fluent get-up-and-go that keeps you productive. release from additives, our organic fertilizer CBD rock oil and CBD bead pass clean support for meddling professionals. alternate to cancel CBD push, research our CBD store, buy crummy CBD without flexible tone, and start every morning tactile sensation equilibrise and rivet with CBD!

  2. 268735 679159Maintain all of the articles coming. I really like reading via your issues. Cheers. 446203

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *